क्या आपको भी चाय पीने के बाद एसिडिटी की समस्या होने लगती है तो आप सही जगह पर हैं, क्योंकि आज हम जानेंगे कि ऐसा क्यों होता है और इस समस्या को ठीक करने के लिए क्या हल है।

चाय एक ऐसी चीज है, जिसके दीवाने आपको दुनियाभर में मिल जाएंगे। भारत में तो अधिकतर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय के साथ ही करना पसंद करते हैं, वो भी दूध वाली चाय। लेकिन कई लोगों को इसे पीने के बाद एसिडिटी की समस्या भी हो जाती है।
खासकर, अगर आप खाली पेट चाय पीते हैं या बहुत अधिक चाय पीते हैं तो एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है। दरअसल, चाय में टैनिन और कैफीन जैसे तत्व होते हैं जो पेट में एसिडिटी बढ़ा सकते हैं।
हालांकि अच्छी खबर ये है कि आप देसी नुस्खों के साथ चाय पी भी सकते हैं और आपको एसिडिटी की समस्या भी नहीं होगी। जानी मानी न्यूट्रिशनिस्ट डिंपल जांगड़ा ने अपने फॉलोअर्स के साथ एसिडिटी के कुछ देसी जुगाड़ के बारे में बताया है, जो आपके बहुत काम आ सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
Photos- Freepik
चाय पीने के बाद एसिडिटी क्यों होती है?

Tags:
lifestyle